लाइव न्यूज़ :

बिहारः बैंक ने दो महिला ग्राहकों को जारी किया एक ही अकाउंट नंबर, फिर जो हुआ उसे सुनकर रह जाएंगे हैरान

By एस पी सिन्हा | Updated: October 24, 2018 20:56 IST

जानकारी के मुताबिक, उसे अकाउंट नंबर 3642420537 दिया गया। महिला ने अपने खाते में 88 हजार 500 रुपये जमा किये। एक और महिला अमरपुरा निवासी सोनालाल महतो की पत्नी शांति देवी का अकाउंट भी इसी शाखा में खुला और उसे भी अकाउंट नंबर 3642420537 ही मिला। 

Open in App

बिहार के गोपालगंज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की महम्मदपुर शाखा में एक बैंक की अजीबोगरीब करतूत सामने आई है। यहां बैंक ने दो महिला ग्राहकों को एक की अकाउंट नंबर जारी कर दिया। एक ही अकाउंट मिलने के बाद जहां पहली महिला अकाउंट में पैसे जमा करती रही तो दूसरी अकाउंट से पैसे निकालती रही।

बताया जाता है कि इसका जब पता बैंक के लोगों को लगा तो वो भी सकते में आ गए। बैंक ने एक ही नाम की दो महिला ग्राहकों को अलग-अलग अकाउंट नंबर के स्थान पर एक ही अकाउंट नंबर दे दिया था। महम्मदपुर निवासी विद्या प्रसाद की पत्नी शांति देवी का अकाउंट सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खुला था। 

जानकारी के मुताबिक, उसे अकाउंट नंबर 3642420537 दिया गया। महिला ने अपने खाते में 88 हजार 500 रुपये जमा किये। एक और महिला अमरपुरा निवासी सोनालाल महतो की पत्नी शांति देवी का अकाउंट भी इसी शाखा में खुला और उसे भी अकाउंट नंबर 3642420537 ही मिला। 

शांति ने अपने अकाउंट में अचानक रुपये आते देखा तो वो एटीएम के माध्यम से पैसे निकालने लगी। इस दौरान उसने 28 दिसंबर 2017 को 40 हजार रुपये और 24 अप्रैल 2018 को 48 हजार 500 रुपये की निकासी की। अपने अकाउंट में जमा पैसे निकलता देख दूसरी कस्टमर ने खाते से रुपये गायब होने की शिकायत बैंक से की जिसके बाद बैंक की टेक्निकल सेल ने गड़बड़ी पकड़ी और डबल खाता नंबर होने का खुलासा किया। 

पीड़िता के परिजनों ने कहना है कि छह माह से मुजफ्फरपुर और पटना में चक्कर लगाने के बाद 80 प्रतिशत रुपये ही रिकवर हो पाये हैं। मामले की शिकायत बैंक के वरीय अधिकारियों के पास पहुंचने पर मैनेजर ने आनन-फानन में एक अकाउंट को बंद कर दिया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की महम्मदपुर शाखा के मैनेजर ने बताया कि चूक होने के कारण एक ही नंबर दो खाताधारकों को दे दिया गया था। मामला सामने आने पर पैसा रिकवर कराया जा रहा है। एक अकाउंट को तत्काल बंद कर दिया गया है।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया