लाइव न्यूज़ :

कारपोरेट घराने चला रहे हैं केंद्र और उप्र की सरकारें : चौधरी

By भाषा | Updated: December 29, 2020 19:27 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 29 दिसम्बर उत्तरप्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को कारपोरेट घराने चला रहे हैं। इस सिलसिले में उन्होंने दो कारपोरेट घरानों का नाम भी लिया।

चौधरी जिले के बाँसडीह विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेरुआर बारी में आयोजित 'किसान घेरा चौपाल' को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा ‘‘किसानों ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि आगामी 30 दिसंबर को होने वाली बातचीत में तीनों विवादित कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने के मुद्दे पर चर्चा होगी लेकिन सरकार इस पर लिखित सहमति नहीं दे सकी। ’’

चौधरी ने दो कारपोरेट समूहों का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि ये तथा अन्य समूह केंद्र सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार को चला रहे हैं।

चौधरी ने आरोप लगाया ‘‘कुछ कारपोरेट समूहों ने बैंकों की बड़ी पूंजी दबा रखी है तो कुछ धनकुबेर बैंकों को लूटकर विदेश में जश्न मना रहे हैं। इनकी वजह से भारत की बैंकिग व्यवस्था लड़खड़ा गई है। ...लेकिन इन लोगों को जेल में डालने की जगह खेती-किसानी को बचाने के आंदोलन में शामिल लोगों की सूची बनाई जा रही है। ’’

उन्होंने आरोप लगाया ‘‘ सरकार अब बैंकों की पूँजी की तरह देश की खेती-बाड़ी को भी कारपोरेट समूहों के हाथ में सौंप देने पर आमादा है। ये तीनों कृषि कानून इसी नीयत से लाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह