लाइव न्यूज़ :

केन्द्र और राज्य सरकारों को समान दर पर मिले कोरोना रोधी टीका : बघेल

By भाषा | Updated: April 22, 2021 21:09 IST

Open in App

रायपुर, 22 अप्रैल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि कोरोना रोधी टीका केंद्र और राज्य सरकारों से समान दर पर मिले।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के एक मई से टीकाकरण की घोषणा के बाद राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी नागरिकों के लिए टीके की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क की जाएगी।

बघेल ने पत्र में लिखा है कि बड़े पैमाने पर टीकाकरण कार्यक्रम संचालित करने के लिए वृहद कार्य योजना तैयार करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक मई में नौ दिनों से भी कम समय शेष है, इसलिए भारत सरकार की ओर से राज्य को माहवार प्रदान किये जाने वाले टीकों की संख्या, सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक द्वारा राज्य को माहवार उपलब्ध कराये जाने वाले टीकों की अनुमानित संख्या तथा सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक द्वारा केन्द्र तथा राज्य सरकार को उपलब्ध कराई जाने वाले टीकों की दरों के संबंध में भारत सरकार से त्वरित जानकारी अपेक्षित है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में अनुरोध किया है कि केन्द्र और राज्य सरकारों से समान दरें ली जाएं। बघेल ने कहा है कि को-वैक्सीन भारत सरकार के सहयोग से विकसित की गयी है, इसलिए भारत बायोटेक द्वारा “सीरम” की तुलना में कम दरों पर वैक्सीन की आपूर्ति की जाए। चूंकि केन्द्र और राज्य सरकारें दोनों ही नागरिकों से करों के माध्यम से आय अर्जित करती है इसलिए टीके की दर समान होना न्यायोचित होगा।

बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया है कि राज्य को जल्द जानकारी उपलब्ध कराई जाए जिससे राज्य सरकार इसके लिए आवश्यक बजट व्यवस्था, तकनीकी कर्मचारियों के प्रशिक्षण और अन्य आवश्यक तैयारी कर सके। साथ ही एक मई से ही राज्य में टीकाकरण का अभियान आरंभ किया जा सके तथा निर्धारित समयावधि में सभी पात्र नागरिकों के टीकाकरण का कार्य पूर्ण किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल