लाइव न्यूज़ :

केंद्र और राज्‍य सरकारें किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध : योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: March 21, 2021 22:40 IST

Open in App

लखनऊ, 21 मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को किसानों को गुमराह करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के 70 साल बाद केंद्र और राज्‍य में ऐसी सरकारें बनी हैं जो किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रविवार को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गोरखपुर में राजकीय कृषि विद्यालय चरगांवा ब्लाक में मिशन किसान कल्याण के अंतर्गत कृषि मेले एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि ‘‘केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। अगर किसान खुशहाल होगा, तो गांव खुशहाल होगा, गांव खुशहाल होगा, तो इससे देश के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।’’

उन्होंने किसानों को निहित स्वार्थी तत्वों से सावधान करते हुए कहा कि ‘‘किसानों को गुमराह करने की साजिश के पीछे वही लोग हैं, जिन्होंने सत्ता में रहते हुए किसानों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। ऐसे तत्वों ने उन्हें अपना भाग्य बनाने के लिए इस्तेमाल किया और किसान समुदाय को कर्ज में डूबने दिया।"

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 10 कृषकों को मिनी किट एवं प्रमाण-पत्र का वितरण किया और कृषि विकास पुस्तिका का विमोचन किया। योगी ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

योगी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार वर्ष 2014 में किसान देश की राजनीति के एजेंडे का हिस्सा बने और गांव के विकास के लिए, महिलाओं के अधिकार के लिए सरकार की नीतियां बननी प्रारंभ हुईं, आज उसी का परिणाम है कि हर एक क्षेत्र में कुछ नया देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है और किसानों की बदहाली को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के समय में भी धान खरीद की गयी और प्रवासी श्रमिकों को भी सहायता प्रदान की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?