लाइव न्यूज़ :

भारतीय कृषि में नए युग की शुरुआत करेंगे केंद्रीय कृषि कानून: तोमर

By भाषा | Updated: December 22, 2020 19:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को जोर दिया कि नए कृषि सुधार कानून भारतीय कृषि के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत करेंगे और कहा कि सरकार अभी भी प्रदर्शन कर रही यूनियनों के साथ विवाद के सभी मुद्दों पर चर्चा जारी रखने की इच्छुक है।

मंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ की हड्डी है और नरेंद्र मोदी सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

तोमर ने 'फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया' के अंतरराष्ट्रीय मीडिया के सदस्यों से बातचीत में यह बात कही।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, '' मंत्री ने दोहराया कि नए कृषि कानून किसानों के हित में बनाए गए हैं और इससे भारतीय कृषि के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत होगी। सरकार ने किसान यूनियनों के साथ कई दौर की वार्ता की है और खुले दिमाग के साथ सभी विवादास्पद मुद्दों पर चर्चा जारी रखने की इच्छुक है।''

नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर हजारों किसान लगभग चार सप्ताह से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध-प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। गतिरोध को समाप्त करने के लिए किसान यूनियनों के प्रतिनिधियों और केंद्र सरकार के बीच पांच दौर की वार्ता विफल हो चुकी है।

तोमर ने कहा कि ये सुधार किसानों को बाजार में कहीं भी अपनी फसल बेचने की आजादी प्रदान करने, उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने, प्रौद्योगिकी तक पहुंच और कृषि को बदलने में सहायक साबित होंगे।

विदेशी पत्रकारों से बातचीत के दौरान, कृषि मंत्रालय के अधिकारियों ने कृषि कानूनों के तहत बनाए गए प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि वे कैसे किसानों को लाभान्वित करेंगे और नए माहौल में भारतीय कृषि को बेहतरी की ओर ले जाएंगे।

इस दौरान, कृषि मंत्री ने कहा कि इन कानूनों पर रातों रात निर्णय नहीं लिया गया जबकि करीब दो दशकों से भी अधिक समय तक गहन विचार-विमर्श के बाद लागू किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित