लाइव न्यूज़ :

सीबीआई, ईडी, एनसीबी समेत केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है: पवार

By भाषा | Updated: October 13, 2021 16:15 IST

Open in App

मुंबई, 13 अक्टूबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को दावा किया कि विपक्ष को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) समेत केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़ी कंपनियों पर आयकर विभाग के छापों का जिक्र करते हुए राकांपा अध्यक्ष ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एजेंसी के अधिकारी बुधवार को छठे दिन छापे की कार्रवाई कर रहे हैं जो बहुत असामान्य है।

उन्होंने कहा, ‘‘ईडी, सीबीआई और एनसीबी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।’’

पवार ने यह भी कहा कि मुंबई पुलिस के नारकोटिक्स (मादक पदार्थ) रोधी प्रकोष्ठ ने एनसीबी से बेहतर काम किया है।

महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना और कांग्रेस के साथ शामिल राकांपा ने पहले कहा था कि वह अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं पर केंद्रीय एजेंसियों के हमलों का पूरी ताकत के साथ सामना करेगी।

आयकर विभाग ने वरिष्ठ राकांपा नेता अजित पवार के रिश्तेदारों के राज्य में स्थित कंपनियों पर छापे मारे थे। वरिष्ठ राकांपा नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख भी अनेक आरोपों में केंद्रीय एजेंसियों की जांच का सामना कर रहे हैं।

एनसीबी ने हाल में अनेक छापे मारे हैं। उनके से कई छापे चर्चित लोगों के यहां मारे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित