लाइव न्यूज़ :

केंद्र की टीकाकरण नीति दिशाहीन है: प्रियंका

By भाषा | Updated: May 27, 2021 22:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि देश में कोरोना रोधी टीकाकरण की संख्या घटना इस बात का सबूत है कि केंद्र सरकार की टीकाकरण नीति दिशाहीन है।

उन्होंने केंद्र से सवाल पूछने की अपनी श्रृंखला ‘जिम्मेदार कौन’ के तहत फेसबुक पोस्ट के जरिए केंद्र सरकार पर टीकों के कम आयात को लेकर भी निशाना साधा।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘दुनिया भर के देशों को 2020 में पता चल गया था कि कोरोना से लड़ने के लिए टीका सबसे कारगर हथियार है। दुनिया के बड़े - बड़े देशों ने 2020 में अपनी जनसंख्या से कई गुना टीकों के ऑर्डर दे दिए थे।’’

प्रियंका के मुताबिक, ‘‘प्रधानमंत्री जी ने अगस्त, 2020 में घोषणा की कि सरकार के पास सबका टीकाकरण करने का पूरा खाका तैयार है। इसके बाद भी जनवरी 2021 में 130 करोड़ की जनसंख्या के लिए मात्र 1 करोड़ 60 लाख टीकों के ऑर्डर दिए।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘आज जगह - जगह टीकाकरण केंद्रों पर लटके ताले, राज्यों द्वारा टीका देने की अपील एवं टीकाकरण की घटती गति सरकार की दिशाहीन टीकाकरण नीति के गवाह हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू