लाइव न्यूज़ :

बाजारों के लिए केंद्र की मानक संचालन प्रक्रिया जारी

By भाषा | Updated: December 1, 2020 00:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के रोकथाम के मद्देनजर सोमवार को बाजारों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी किया।

इसमें यह कहा गया है कि राशन की ऑनलाइन खरीद या घर तक पहुंचाने की सुविधा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए और कम भीड़भाड़ वाले समयों में खरीदारी करने वाले लोगों को प्रोत्साहित या छूट देने पर भी विचार किया जा सकता है।

मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में कहा गया कि निरुद्ध क्षेत्र में स्थित दुकान बंद रहेंगीं। निरुद्ध क्षेत्र में रहनेवाले दुकानमालिकों और कर्मचारियों को बाजार में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एसओपी में कहा गया है कि बाजारों में कोविड-19 रोकथाम संबंधित उपयुक्त व्यवहारों को बाजार संघ द्वारा कई कदमों से नियंत्रित किया जा सकता है। इस तरह के व्यवहारों को लागू करने पर नजर रखने और सुविधाएं देने के लिए उप-समितियों का गठन किया जा सकता है। इसमें सरकारी मान्यता प्राप्त दरों पर बाजार के प्रवेश बिंदुओं पर मास्क की उपलब्धता, हाथ साफ करने के स्थान बनाने की सलाह दी गई है।

इसमें यह भी कहा गया है कि जहां स्वनियमन व्यवहार काम न करे या प्रभावी न हों, वहां मास्क नहीं पहनने या सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर जुर्माना की योजना के बारे में भी सोचा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos