लाइव न्यूज़ :

केंद्र के नये कृषि कानून असंवैधानिक हैं : सिद्धू

By भाषा | Updated: March 4, 2021 18:14 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार मार्च नये कृषि कानूनों को ‘‘असंवैधानिक एवं गैर कानूनी’’ करार देते हुए पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह संघीय ढांचे और कानून बनाने के राज्यों के अधिकारों पर केंद्र का हमला है।

उन्होंने कहा कि नये कानूनों से पंजाब में जमीन नीलाम होने लगेगी और उसके बाशिंदे ‘दास’ बनकर रह जायेंगे । उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार से इन कानूनों का विरोध कर रहे लोगों की ‘आंकाक्षाएं’ पूरी करने के लिए ‘ साहसिक एवं ठोस कदम’ उठाने की मांग की।

उन्होंने यहां संवाददताओं से कहा, ‘‘ नये कृषि कानून असंवैधानिक और गैर कानूनी हैं । यह संघीय ढांचे और कानून बनाने के राज्यों के अधिकारों पर केंद्र का हमला है। ’’

किसानों के वर्तमान आंदोलन का जिक्र करते हुए सिद्धू ने कहा कि कृषक समुदाय कभी भी लड़ाई नहीं हारा है।

पंजाब विधानसभा ने तीन नये कृषि कानूनों को निष्प्रभावी बनाने के लिए पिछले साल विधेयक पारित किये थे जो राज्यपाल के पास लंबित हैं।

पूर्व मंत्री ने कहा, ‘‘ न्यूनतम समर्थन मूल्य पंजाब सरकार द्वारा दालों एवं तिलहनों पर दिया जाना चाहिए। इससे कृषि विविधिकरण में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos