लाइव न्यूज़ :

कोविड रोधी टीकों पर केंद्र का कदम स्वागत योग्य, नि:शुल्क टीकाकरण लोगों का अधिकार : उद्धव ठाकरे

By भाषा | Updated: June 8, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 18-44 आयु समूह के लोगों के लिए नि:शुल्क कोविड रोधी टीका आपूर्ति के केंद्र के निर्णय का मंगलवार को स्वागत किया और कहा कि यह लोगों का अधिकार ही नहीं, बल्कि एक आवश्यकता भी है।

उन्होंने हालांकि, यह भी कहा कि जो लोग टीके लिए भुगतान करना चाहते हैं, वे इस विकल्प को चुन सकते हैं जैसा कि एलपीजी सिलेंडर की सब्सिडी के मामले में है।

ठाकरे ने कहा कि जब केंद्र ने 18-44 आयु समूह के लोगों के टीकाकरण की जिम्मेदारी राज्यों को दी थी तो उनकी सरकार ने इसकी तैयारियां कर ली थीं और इसके लिए धन आवंटित कर दिया था।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में इस आयु समूह में छह करोड़ लोग हैं और उनके टीकाकरण के लिए 12 करोड़ खुराकों की जरूरत होगी।

ठाकरे यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने आए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने भी इसे (टीकाकरण) शुरू कर दिया था लेकिन आपूर्ति पर्याप्त नहीं थी। कल, प्रधानमंत्री ने जिम्मेदारी केंद्र को दे दी। हम उनके आभारी हैं और उम्मीद करते हैं कि सभी बाधाएं दूर होंगी तथा सभी नागरिकों का जल्द से जल्द टीकाकरण होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नि:शुल्क टीका प्राप्त करना अधिकार और आवश्यकता दोनों है।’’

ठाकरे ने कहा, ‘‘नि:शुल्क टीका देना अच्छा है, लेकिन यदि कुछ लोग इसके लिए भुगतान करना चाहें तो वे कर सकते हैं। वैसे ही जैसे कुछ समय पहले (एलपीजी सिलेंडरों पर) सब्सिडी छोड़ने की भी बात थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे