लाइव न्यूज़ :

केंद्र के कोविड-19 टीकाकरण अभियान से निजी कंपनियों की मुनाफाखोरी को बढ़ावा मिलेगा : फोरम

By भाषा | Updated: April 22, 2021 11:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल चिकित्सकों और वैज्ञानिकों के एक राष्ट्रीय संघ ने बुधवार को केंद्र पर “कोविड-19 टीकाकरण अभियान’’ को कार्यक्रम का सार्वजनिक वित्तपोषण सुनिश्चित करने की बजाए इसे निजी कंपनियों को मुनाफाखोरी के लिए सौंप देने का आरोप लगाया।

प्रोग्रेसिव मेडिकोज एंड साइंटिस्ट्स फोरम ने एक बयान में कहा कि केंद्र का कदम, “निश्चित ही टीकों की कीमतों में हेरफेर कर निजी लाभों को बढ़ाने वाला है।”

संस्था ने कहा कि टीकाकरण के सार्वजनिक वित्तपोषण सुनिश्चित करने की बजाय सरकार ने यह घोषणा कर टीकाकरण अभियान तक को निजी कंपनियों की मुनाफाखोरी के लिए दे दिया कि सभी खुराकों का 50 प्रतिशत अब खुले बाजार के माध्यम से मिलेगा।

इसने कहा, “इससे निश्चित ही अधिक से अधिक निजी लाभ कमाने के लिए बाजार में हर तरह से टीकों की कीमत में हेरफेर होगी। मुफ्त टीकाकरण के वाद केवल चुनाव जीतने के लिए अच्छे लगते हैं और बाद में लोगों को ऐसे ही छोड़ दिया जाता है।”

फोरम ने कहा कि अभी की स्थिति ऐसी है जहां पहले से टीकों की कमी है, ऐसे में इस घोषणा का मतलब है कि सभी राज्यों को बेहतर कीमतों के लिए उत्पादकों से अपने स्तर पर मोलभाव करना होगा और पर्याप्त खुराकों के लिए दोनों को एक-दूसरे से बेहतर बोली लगानी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos