लाइव न्यूज़ :

केंद्र के कोविड-19 टीकाकरण अभियान से निजी कंपनियों की मुनाफाखोरी को बढ़ावा मिलेगा : फोरम

By भाषा | Updated: April 22, 2021 12:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल चिकित्सकों और वैज्ञानिकों के एक राष्ट्रीय संघ ने बुधवार को केंद्र पर “कोविड-19 टीकाकरण अभियान’’ का सार्वजनिक वित्तपोषण सुनिश्चित करने की बजाए इसे निजी कंपनियों को मुनाफाखोरी के लिए सौंप देने का आरोप लगाया।

प्रोग्रेसिव मेडिकोज एंड साइंटिस्ट्स फोरम ने एक बयान में कहा कि केंद्र का कदम, “निश्चित ही टीकों की कीमतों में हेरफेर कर निजी लाभों को बढ़ाने वाला है।”

संस्था ने कहा कि टीकाकरण के सार्वजनिक वित्तपोषण सुनिश्चित करने की बजाय सरकार ने यह घोषणा कर टीकाकरण अभियान तक को निजी कंपनियों की मुनाफाखोरी के लिए दे दिया कि सभी खुराकों का 50 प्रतिशत अब खुले बाजार के माध्यम से मिलेगा।

इसने कहा, “इससे निश्चित ही अधिक से अधिक निजी लाभ कमाने के लिए बाजार में हर तरह से टीकों की कीमत में हेरफेर होगी। मुफ्त टीकाकरण के वाद केवल चुनाव जीतने के लिए अच्छे लगते हैं और बाद में लोगों को ऐसे ही छोड़ दिया जाता है।”

फोरम ने कहा कि अभी की स्थिति ऐसी है जहां पहले से टीकों की कमी है, ऐसे में इस घोषणा का मतलब है कि सभी राज्यों को बेहतर कीमतों के लिए उत्पादकों से अपने स्तर पर मोलभाव करना होगा और पर्याप्त खुराकों के लिए दोनों को एक-दूसरे से बेहतर बोली लगानी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे