लाइव न्यूज़ :

साल के अंत तक सभी वयस्कों को टीके देने का केंद्र का दावा महज ‘जुमला’ है : ममता

By भाषा | Updated: June 2, 2021 17:58 IST

Open in App

कोलकाता, दो जून पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस साल के अंत तक 18 साल से अधिक उम्र की समूची आबादी का टीकाकरण कर लेने के केंद्र के दावे को ‘जुमला’ बताया और जोर दिया कि केंद्र सरकार को सभी राज्यों को निशुल्क टीके देने चाहिए।

बनर्जी ने बुधवार को राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह दावा महज एक जुमला है। केंद्र इस तरह की चीजें कहता रहता है। बिहार (विधानसभा) चुनाव के समय उन्होंने चुनाव के बाद समूची आबादी का टीकाकरण करने का वादा किया था लेकिन कुछ नहीं हुआ।’’

बनर्जी ने कहा कि कोविड-19 रोधी टीकों की खुराकों के बीच अंतराल को देखते हुए सभी योग्य उम्र समूहों के टीकाकरण की प्रक्रिया के संपन्न होने में छह महीने से एक साल तक लग जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने टीके खरीदने के लिए 150 करोड़ रुपये खर्च किए हैं लेकिन राज्य की 10 करोड़ से ज्यादा आबादी में अब तक केवल 1.4 करोड़ आबादी का टीकाकरण हो पाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र राज्यों को टीके नहीं भेज रहा। थोड़े से टीके भेजे जाते हैं जो कुछ ही दिन में खत्म हो जाते हैं। राज्य सरकारों को निशुल्क टीके देने चाहिए।’’

केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा था कि इस साल के अंत तक देश की समूची वयस्क आबादी का टीकाकरण हो जाने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे