लाइव न्यूज़ :

बंधुआ मजदूरों को लेकर केंद्र द्वारा लिखा गया पत्र पंजाब के किसानों को बदनाम करने की कोशिश: शिअद

By भाषा | Updated: April 2, 2021 21:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो अप्रैल शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के सीमावर्ती गांवों में लोगों से बंधुआ मजदूरी कराए जाने को लेकर केंद्र द्वारा राज्य सरकार को लिखे गए पत्र पर शुक्रवार को सवाल उठाया और इसे राज्य के किसानों को बदनाम करने की कोशिश करार दिया।

केंद्र ने पंजाब सरकार को सूचित किया है कि बिहार और उत्तर प्रदेश के मानसिक रूप से निशक्त 58 लोग राज्य के सीमावर्ती जिलों में बंधुआ मजदूर के रूप में काम करते हुए पाए गए । केंद्र ने राज्य से इस "गंभीर" समस्या से निपटने के लिए उचित कार्रवाई करने को कहा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा कि उनमें से ज्यादातर ने सीमावर्ती गांवों में किसानों के साथ काम किया और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाया कि उन्हें अच्छे वेतन के वादे के साथ राज्य लाया गया था, लेकिन उनका शोषण हुआ, उन्हें नशीली दवाएं दी गईं और अमानवीय परिस्थितियों में काम करने के लिए मजबूर किया गया।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय का पत्र "अपने आप में ही विरोधाभासी" है।

उन्होंने कहा कि पत्र में दावा किया गया है कि बीएसएफ ने जिन 58 लोगों को पकड़ा, वे मानसिक रूप से निशक्त लग रहे थे।

शिअद नेता ने एक बयान में कहा कि इसके साथ ही, यह दावा किया जा रहा है कि "मानव तस्करी करने वाले गिरोह" ऐसे लोगों को अच्छी तनख्वाह का लालच दे कर गुरदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर और अबोहर के इलाकों में ले जा रहे हैं। उन्होंने सवाल कि दोनों बातें एक साथ कैसे हो सकती हैं?

पूर्व सांसद ने कहा कि रिपोर्ट को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए और कुछ मानसिक रूप से निशक्त लोगों के सीमावर्ती क्षेत्रों में पाए जाने के असली कारण का पता लगाया जाना चाहिए।

चंदूमाजरा ने बयान में कहा, "इस हास्यास्पद बात का उद्देश्य राज्य के किसानों को बदनाम करना है।’’

उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय के ऐसे पत्र से देश भर में "गलत संकेत" जाएगा और "टकराव का माहौल" बनेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण