लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर को विकास का हब बनाने के लिए काम कर रहा केंद्र : शेखावात

By भाषा | Updated: September 17, 2021 22:55 IST

Open in App

गुवाहाटी, 17 सितंबर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर को विकास का केंद्र बनाना चाहती है।

शेखावत ने असम के तेजपुर में पूर्वोत्तर क्षेत्रीय जल और भूमि प्रबंधन संस्थान (नेरीवाल्म) का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन केंद्रीय मंत्रालयों द्वारा क्रियान्वित की जा रही परियोजनाओं की समय पर प्रगति सुनिश्चित करके पूर्वोत्तर क्षेत्र को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा, ''सरकार का दृष्टिकोण पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों में विकास को गति देना और इसे पूरे देश को आगे ले जाने के लिए विकास का केंद्र बनाना है। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने का काम शुरू किया है और इसलिए केंद्रीय मंत्री अपने-अपने मंत्रालयों के काम की समीक्षा करने के लिए अक्सर यहां आ रहे हैं।”

नेरीवाल्म में बैठक के दौरान जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सभी संगठनों के कार्यों की समीक्षा की गयी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि शेखावत के साथ असम के आवास, शहरी मामलों और सिंचाई मंत्री अशोक सिंघल भी तेजपुर गए थे।

शेखावत ने कहा कि उन्होंने जल संरक्षण के संबंध में सभी आठ राज्यों के मंत्रियों और हितधारकों के साथ 12 घंटे की मैराथन बैठक की और अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो