लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ में कोविड-19 हालात की समीक्षा करेगा केंद्र

By भाषा | Updated: April 16, 2021 13:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला और स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण विभिन्न बैठकों में उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कोविड-19 संबंधी हालात की शुक्रवार को समीक्षा करेंगे।

इससे पहले, केंद्र सरकार के इन दोनों शीर्ष अधिकारियों ने मध्य प्रदेश में हालात की समीक्षा की थी।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय गृह सचिव और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव अलग-अलग बैठकों में उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कोविड-19 संबंधी हालात की समीक्षा करेंगे।

उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22,439 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,66,360 हो गए है तथा 104 और लोगों की मौत होने के कारण कुल मृतक संख्या बढ़कर 9,480 हो गई।

छत्तीसगढ़ में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 15,256 नए मामले सामने आए और राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,01,500 हो गई। राज्य में 135 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,442 हो गई।

छत्तीसगढ़ में पिछले नौ दिन से संक्रमण के 10,000 से अधिक दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos