केंद्र के कारण महाराष्ट्र में 18-44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण नहीं हो सकेगा : कांग्रेस

By भाषा | Updated: April 30, 2021 18:02 IST2021-04-30T18:02:42+5:302021-04-30T18:02:42+5:30

Center will not be able to vaccinate people in the age group of 18-44 in Maharashtra: Congress | केंद्र के कारण महाराष्ट्र में 18-44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण नहीं हो सकेगा : कांग्रेस

केंद्र के कारण महाराष्ट्र में 18-44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण नहीं हो सकेगा : कांग्रेस

मुंबई, 30 अप्रैल कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्र के ‘‘लापरवाहीपूर्ण रवैये ’’ के कारण महाराष्ट्र में एक मई से 18-44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण नहीं हो सकेगा।

इस माह की शुरूआत में केंद्र सरकार ने एक मई से समूची वयस्क आबादी के टीकाकरण की घोषणा की थी। लेकिन राज्य सरकार ने दो दिन बाद कहा कि इस तारीख से टीकाकरण शुरू नहीं किया जा सकता क्योंकि प्रदेश के पास पर्याप्त संख्या में टीके उपलब्ध नहीं हैं ।

राज्य के कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने ट्वीटर पर कहा, ‘‘एक मई से मोदी सरकार ने देश की 18-44 साल की युवा आबादी के टीकाकरण की घोषणा की थी। दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति ये है कि यह राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम शुरू नहीं हो सकेगा क्योंकि मोदी सरकार ने टीकों की आपूर्ति नहीं की है।’’

उन्होंने एक और ट्वीट में कहा,‘‘ ऐसे समय में जब विश्व में युद्ध स्तर पर टीकाकारण हो रहा है, और भारत में कोविड -19 के कारण मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है, मोदी सरकार की ऐसी लापरवाहीपूर्ण सोच एक अपराध है।’’

सावंत ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक कह चुके हैं कि इस आयु वर्ग के लिए उनके राज्य में एक मई से टीकाकरण कार्यक्रम शुरू नहीं हो सकता क्योंकि टीकों का राज्य में अभाव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Center will not be able to vaccinate people in the age group of 18-44 in Maharashtra: Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे