लाइव न्यूज़ :

पंजाब में ऐसी कोई स्थिति पैदा नहीं होने देगा केंद्र, जिससे वहां अस्थिरता पैदा हो: पुरी

By भाषा | Updated: December 24, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा पंजाब में केंद्र सरकार ऐसी कोई भी स्थिति पैदा होने नहीं देगी, जिससे बाहरी या भीतरी शक्तियां सीमा से सटे इस सूबे को अस्थिर कर सकें।

राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में संवाददाताओं से चर्चा में उन्होंने कहा कि लुधियाना की जिला अदालत परिसर में हुए विस्फोट की तह तक जाने की कोशिशें हो रही हैं।

इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि छह अन्य घायल हुए हैं। इस घटना के बाद पंजाब सरकार ने राज्य में हाई अलर्ट जारी किया है।

पुरी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में राज्य में बहुत सारी गतिविधियां हुई हैं जो इंगित करती हैं कि यह काम कुछ ‘‘मनहूस ताकतों’’ का है और इसके पीछे उद्देश्य किसी तरह से राज्य में भ्रम और अव्यवस्था की स्थिति पैदा करना है।

ज्ञात हो कि पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा के चुनाव होने हैं और पुरी को भाजपा ने चुनाव का सह प्रभारी नियुक्त किया है।

इस बात का उल्लेख करते हुए कि केंद्रीय विधि व न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने लुधियाना का दौरा किया है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब की स्थिति पर एक बैठक भी की है, उन्होंने कहा, ‘‘आपको सच्चाई जल्द ही पता चल जाएगी। मैं किसी प्रकार का कोई निष्कर्ष नहीं निकालूंगा।’’

रिजिजू ने आज लुधियाना जिला अदालत का दौरा किया, जहां एक दिन पहले बम विस्फोट हुआ था। इसके बाद उन्होंने कहा कि देश के साथ राज्य में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे घरेलू एवं विदेशी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य मिलकर काम करेंगे।

रिजिजू ने कहा कि केंद्र और राज्य की एजेंसियां ​​पहले से ही घटना की व्यापक जांच कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं