लाइव न्यूज़ :

केन्द्र शहरी क्षेत्रों में घरों में नल का जल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन शुरू करेगा

By भाषा | Updated: February 1, 2021 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को घोषणा की कि 2.86 करोड़ घरों में नल से जल के कनेक्शन प्रदान करने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन (शहरी) की शुरूआत की जायेगी।

इस महत्वाकांक्षी मिशन को 2,87,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ पांच वर्षों में लागू किया जाएगा।

सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा, ‘‘जल जीवन मिशन (शहरी) की शुरूआत की जायेगी। इसका लक्ष्य सभी 4,378 शहरी स्थानीय निकायों के 2.86 करोड़ घरों में नल कनेक्शन उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही 500 अमृत शहरों में तरल अपशिष्‍ट का प्रबंधन किया जाएगा। इसे 2,87,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ पांच वर्षों में लागू किया जायेगा।’’

वर्ष 2019 में शुरू किये गये जल जीवन मिशन (ग्रामीण) का उद्देश्य वर्ष 2024 तक नल जल कनेक्शन उपलब्ध कराना है।

इसके तहत अब तक तीन करोड़ नल जल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो