लाइव न्यूज़ :

केन्द्र जुलाई-अगस्त में कोविड-19 टीकाकरण की गति बढ़ाएगा : शाह

By भाषा | Updated: June 21, 2021 11:37 IST

Open in App

अहमदाबाद, 21 जून केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि केन्द्र सरकार ने जुलाई और अगस्त में कोविड-19 टीकाकरण की गति बढ़ाने का निर्णय किया है।

अहमदाबाद में एक टीकाकरण केन्द्र का दौरा करने के बाद गृह मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को कोविड-19 रोधी टीके मुफ्त में उपलब्ध कराने के निर्णय के साथ ही ‘‘ हम लगभग सभी को टीका लगाने का लक्ष्य तेजी से प्राप्त करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ केन्द्र सरकार ने जुलाई और अगस्त में कोविड-19 टीकाकरण की गति बढ़ाने का निर्णय किया है।’’

शाह ने सोमवार को सुबह कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण सफर शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने केन्द्र द्वारा 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को मुफ्त में टीके मुहैया कराए जाने का एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है। शाह के अनुसार, इतनी बड़ी आबादी वाले देश में मुफ्त टीकाकरण का निर्णय एक बड़ा निर्णय है।

शाह ने कहा कि सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश में सभी के लिए मुफ्त टीकाकरण का अभियान शुरू किया जा रहा है। टीकाकरण कार्यक्रम में भारत पहले से ही सबसे आगे है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अब हम सभी को जल्द से जल्द टीका लगाने के लक्ष्य को तेजी से हासिल करेंगे।’’

शाह सोमवार को दो दिवसीय दौर पर अहमदाबाद पहुंचे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू