लाइव न्यूज़ :

दिल्ली को ऑक्सीजन की आपूर्ति पर न्यायालय के निर्देश का सम्मान करेगा केंद्र

By भाषा | Updated: May 3, 2021 21:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई केंद्र ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को आश्वस्त किया कि दिल्ली में ऑक्सीजन आपूर्ति की कमी को आधी रात से पहले दूर करने के उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के साथ सम्मान करेगा।

केंद्र का जवाब अदालत के सवाल के बाद आया। अदालत ने पूछा था, “उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के मुताबिक ऑक्सीजन का क्या हुआ?” न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ को केंद्र द्वारा बताया गया कि छह अतिरिक्त कंटेनर दिल्ली आ रहे हैं जिनमें से प्रत्येक में 20 मीट्रिक टन चिकित्सीय ऑक्सीजन है।

अतिरिक्त सॉलीसीटर जनरल चेतन शर्मा ने पीठ को बताया कि इसके अलावा चिकित्सीय ऑक्सीजन लेकर आ रही एक ट्रेन तथा कुछ और कंटेनर आज रात दिल्ली पहुंच रहे हैं। पीठ ने केंद्र से भी कहा था कि वह बताए कि ऑक्सीजन सांद्रकों के आयात की क्या स्थिति है जो सीमाशुल्क की मंजूरी न मिलने की वजह से लंबित है।

पीठ ने कहा, “लोगों की जान इस वजह से नहीं जानी चाहिए कि संसाधन थे लेकिन मंजूरी न होने की वजह से अटके हुए थे। इसे छोड़ा जाना चाहिए जिससे उनका इस्तेमाल हो सके।”

दिल्ली सरकार जहां मौजूदा जरूरतों के मुताबिक 700 मीट्रिक टन चिकित्सीय ऑक्सीजन की मांग कर रही है, केंद्र ने उसे 490 मीट्रिक टन का आवंटन किया था और शनिवार को इसे बढ़ाकर 590 मीट्रिक टन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस