लाइव न्यूज़ :

केंद्र पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करेगा: शाह

By भाषा | Updated: November 6, 2020 23:00 IST

Open in App

कोलकाता, छह नवम्बर केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शुक्रवार को पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई को आश्वासन दिया कि केंद्र राज्य में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष विधानसभा चुनाव सुनिश्चित करेगा। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी।

राज्य में विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई 2021 में होने की उम्मीद है।

शाह ने भाजपा की एक आंतरिक बैठक को संबोधित करते हुए राज्य इकाई को कड़ी मेहनत करने के लिए कहा ताकि पार्टी तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाकर राज्य में अगली सरकार बना सके।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि केंद्र की जन-समर्थक नीतियों के बारे में आम लोग अवगत हों।

प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बैठक के बाद कहा, ‘‘बैठक के दौरान अमित शाह जी ने कहा कि कुछ लोग पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान हिंसा के बारे में आशंकित हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र स्वतंत्र, निष्पक्ष और हिंसा मुक्त विधानसभा चुनाव सुनिश्चित करेगा। उन्होंने हमसे कड़ी मेहनत करने के लिए कहा ताकि हम अगली सरकार बना सकें।’’

भाजपा ने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ महीनों के दौरान राज्य में हिंसा में पार्टी के 120 कार्यकर्ता मारे गए हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शाह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से तृणमूल कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों और उसके कुशासन को उजागर करने के लिए कहा।

भाजपा के एक अन्य नेता ने कहा, ‘‘उन्होंने हमसे लोगों को यह बताने के लिए कहा कि कैसे राज्य के लोगों को केंद्रीय योजनाओं से वंचित किया जा रहा है क्योंकि ममता बनर्जी सरकार ने पश्चिम बंगाल में उनके क्रियान्वयन की अनुमति नहीं दी। हमें कुशासन और राज्य में तृणमूल कांग्रेस शासन के भ्रष्टाचार के बारे में भी लोगों से बात करने को कहा गया है।’’

शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से जिलों और गांवों में जाकर पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों से बात करने को कहा।

प्रदेश भााजपा के एक अन्य नेता ने कहा, ‘‘हमें एक मसौदा योजना तैयार करने के लिए कहा गया है जिसमें हम उन कामों के बारे में बात करेंगे जो भाजपा सत्ता में आने पर करेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शाह ने कहा कि लोगों को भाजपा को वोट केवल इसलिए नहीं करना चाहिए क्योंकि वह तृणमूल कांग्रेस की विकल्प है बल्कि उन्हें भाजपा को उसकी विचारधारा और नीतियों के लिए सम्मान और प्यार के चलते भी वोट करना चाहिए।’’

शाह 2021 विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के संगठन का जायजा लेने के लिए राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव में राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से 200 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह