लाइव न्यूज़ :

विदेश में कोविड से मौत पर मुआवजा के बारे में केंद्र स्थिति स्पष्ट करेगा, केरल ने अदालत में कहा

By भाषा | Updated: November 24, 2021 15:29 IST

Open in App

कोच्चि, 24 नवंबर केरल सरकार ने बुधवार को उच्च न्यायालय को बताया कि केंद्र को यह स्पष्ट करना होगा कि क्या केरल के ऐसे परिवार 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि के पात्र हैं, जिनके सदस्यों की विदेश में कोविड​​-19 के कारण मृत्यु हो गई।

एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) की याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत में यह दलील दी। याचिका में यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि केरल के ऐसे परिवार के सदस्य, जिनकी कोविड-19 के कारण विदेश में मृत्यु हो गई, उन्हें मुआवजे का हकदार माना जाए। एनजीओ के अध्यक्ष अधिवक्ता जोस अब्राहम ने यह जानकारी दी।

अब्राहम ने कहा कि राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि केंद्र को स्पष्टीकरण के लिए एक पत्र भेजा गया है और उसके जवाब का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद अदालत ने कहा कि अगर केंद्र के जवाब की जरूरत है तो उसे मामले में एक पक्ष बनाया जा सकता है। अदालत ने केंद्र सरकार से जवाब मिलने पर राज्य को एक हलफनामा भी दाखिल करने का निर्देश दिया।

अब्राहम ने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार को एक पक्ष बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। एनजीओ ‘प्रवासी लीगल सेल’ ने दलील दी है कि कोविड-19 के कारण विदेश में जान गंवाने वाले केरलवासियों के परिवार के सदस्यों द्वारा अनुग्रह राशि के लिए आवेदन राज्य सरकार ने ‘‘मनमाने ढंग से’’ अस्वीकार किए हैं।

अधिवक्ता ई आदित्यन के माध्यम से दायर याचिका में दावा किया गया है कि राज्य सरकार द्वारा इस तरह के आवेदनों को अस्वीकार करने का कारण यह है कि यह योजना केवल भारत में कोविड-19 मौतों के लिए लागू है। याचिका में कहा गया है, ‘‘विदेश में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवार के सदस्यों के खिलाफ कोई भी भेदभाव उनके मौलिक अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos