लाइव न्यूज़ :

केंद्र कश्मीर में विपक्षी दल के नेताओं को दबाना चाहता है: पीडीपी

By भाषा | Updated: November 27, 2020 01:16 IST

Open in App

श्रीनगर, 26 नवंबर पीडीपी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र कश्मीर में भय का माहौल बनाना चाहता है और घाटी में विपक्षी दलों के नेताओं को दबाना चाहता है।

यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, पीडीपी महासचिव गुलाम नबी हंजुरा ने कहा कि पार्टी के युवा नेता वाहिद पारा की गिरफ्तारी के समय को लेकर सवाल खड़ा होता है

हंजुरा ने कहा, "पारा पुलवामा से एक उम्मीदवार हैं। उनकी गिरफ्तारी का समय देखें। यदि वह किसी अपराध में शामिल हैं, तो वे उन्हें चुनाव से पहले या बाद में गिरफ्तार कर सकते थे। लेकिन, उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।"

पीडीपी की युवा शाखा के अध्यक्ष पारा ने हाल ही में दक्षिण कश्मीर में पुलवामा से जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। उन्हें बुधवार को एनआईए ने निलंबित पुलिस उपाधीक्षक देविंदर सिंह से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया।

हंजुरा ने कहा कि कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री ताज मोहिउद्दीन के साथ भी ऐसा ही हुआ। उनके खिलाफ सीबीआई ने रोशनी योजना घोटाले के सिलसिले में मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह