लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों से कोविड-19 टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: February 6, 2021 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह फरवरी केंद्र ने शनिवार को राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से कोरोना वायरस टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने और 20 फरवरी से पहले कम से कम एक बार सभी स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का आग्रह किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि टीकाकरण अभियान की शुरूआत होने के दिन 16 जनवरी को जिन लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई थी उन्हें 13 फरवरी तक दूसरी खुराक मिल जाए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रत्येक टीकाकरण सत्र में टीकाकरण की औसत संख्या को बेहतर करने की काफी गुंजाइश मौजूद है।

बयान में कहा गया है, ‘‘राज्य स्वास्थ्य सचिवों को टीकाकरण की औसत संख्या में प्रतिदिन होने वाले उतार-चढ़ाव (लाभार्थियों की संख्या में) का विश्लेषण करने और उन्हें बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी गई है कि को-विन डिजिटल मंच पर पंजीकरण करा चुके लोंगों का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्हें जिन स्वास्थ्य संस्थानों में संभव हो, वहां साथ-साथ टीकाकरण सत्र आयोजित करने को कहा गया है। हर राज्य/केंद्र शसित प्रदेश को इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य विशेष रणनीति बनाने की सलाह दी गई है।’’

बयान में कहा गया है कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को यह सलाह भी दी गई है कि वे राज्य, जिला और प्रखंड कार्य बल की नियमित बैठक सुनिश्चित करें, ताकि उभरती चुनौतियों का आकलन किया जा सके, जमीनी मुद्दों को समझा जा सके और उनका उपयुक्त स्तर पर फौरन समाधान किया जा सके।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्रत्येक राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश को सभी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 20 फरवरी से पहले टीके की कम से कम एक खुराक देने के लिए कार्यक्रम निर्धारित करना चाहिए। इसी तरह, अग्रिम मोर्चे के सभी कर्मियों को छह मार्च से पहले टीके की कम से कम पहली खुराक देने के लिए कार्यक्रम तय किये जाएं तथा उसके बाद दूसरी खुराक के लिए कार्यक्रम तैयार किए जाएं। ’’

स्वास्थ्य सचिव ने यह भी कहा कि को-विन 2.0 प्रारूप जल्द ही जारी किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे