लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने पद्म पुरस्कारों के लिए विशिष्ट व्यक्तियों के नामों की सिफारिश का आग्रह किया

By भाषा | Updated: July 14, 2021 19:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई केंद्र ने बुधवार को कहा कि वह पद्म पुरस्कारों को ‘जन पद्म’ में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी नागरिकों से प्रतिष्ठित सम्मान के लिए सिफारिशें और स्व-नामांकन करने को कहा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गणतंत्र दिवस, 2022 की पूर्व संध्या पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों-पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के लिए ऑनलाइन नामांकन या अनुशंसाएं जारी हैं। नामांकन की अंतिम तारीख 15 सितंबर है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन या अनुशंसाएं केवल पद्म पुरस्कार पोर्टल पर ही ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी।

बयान में कहा गया कि सरकार पद्म पुरस्कारों को ‘जन पद्म’ के रूप में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे स्व-नामांकन सहित नामांकन या अनुशंसा करें। उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास किए जा सकते हैं जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग व्यक्तियों के बीच सराहे जाने के योग्‍य हैं और जो नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रहे हैं।

बयान में कहा गया कि नामांकन, अनुशंसा में वे सभी संबंधित विवरण शामिल होने चाहिए जो उपर्युक्त पद्म पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट किए गए हैं। इसमें एक विवरणात्मक या अनुशंसित उद्धरण (अधिकतम 800 शब्द) भी शामिल होना चाहिए। इसके साथ ही अनुशंसित व्यक्ति की अपने संबंधित क्षेत्र या विषय में हासिल की गई विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों, सेवा का स्पष्ट रूप से उल्‍लेख किया जाना चाहिए।

वर्ष 1954 में शुरू किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार समाज में विभिन्न तरीके से योगदान देने वाले कई ‘गुमनाक नायकों’ को वर्ष 2014 से सम्मानित कर रही है।

इन पुरस्कारों के जरिए विभिन्‍न क्षेत्रों में लोगों के ‘उत्‍कृष्‍ट कार्य या योगदान’ को सराहा जाता है। ये पुरस्‍कार सभी क्षेत्रों, विषयों जैसे कि कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान व इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग, इत्‍यादि में विशिष्ट एवं असाधारण उपलब्धियों, सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए