लाइव न्यूज़ :

केंद्र जम्मू कश्मीर के लोगों के बीच दरार पैदा करने की नये सिरे से कोशिश कर रहा :पीडीपी

By भाषा | Updated: November 1, 2021 20:15 IST

Open in App

श्रीनगर, एक नवंबर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने जम्मू कश्मीर के लोगों को ‘‘विभाजित करने तथा उन्हें और भी शक्तियों से वंचित करने के इरादे से उनके बीच एक नयी दरार पैदा करने’’ की केंद्र की कथित नवीकृत कोशिशों को लेकर सोमवार को गंभीर चिंता प्रकट की।

पीडीपी प्रवक्ता ने बताया कि उपकी (पार्टी की) राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की यहां पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में बैठक हुई।

पीएसी, पार्टी में निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था है।

पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में यह चर्चा हुई कि शासन में अपनी नाकामियों को ढंकने के लिए खुल कर संप्रदायिकता का सहारा लेना और धर्म, जाति और पंथ के आधार पर लोगों को एक दूसरे से लड़वाना ही भारतीय जनता पार्टी का एकमात्र हथकंडा है तथा इस तरह विभाजनकारी नीतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

बैठक में लोगों से इस झांसे में नहीं आने के प्रति आगाह किया गया और कहा गया, ‘‘यह लोगों को और अधिक विभाजित करने के लिए किया जा रहा है ताकि जम्मू कश्मीर के लोगों को शक्तियों से पूरी तरह से वंचित करने का एजेंडा पूरा हो सके।’’

पीडीपी ने कहा कि लोगों को ऐसी योजनाओं को नाकाम करने के लिए एकजुट होना होगा।

पीडीपी प्रवक्ता ने कहा कि बैठक में यह चर्चा हुई कि जम्मू कश्मीर के सभी क्षेत्रों के संवैधानिक व लोकतांत्रिक अधिकार छीने जाने के अलावा कारोबार, रोजगार, प्राकृतिक संसाधनों पर अधिकार आदि पर भाजपा-आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के विनाशकारी प्रभाव भी धीरे-धीरे दिखने लगे हैं।

पीएसी ने जम्मू कश्मीर के अंदर और बाहर हाल में कश्मीरी छात्रों की गिरफ्तारियों और उन पर की गई कार्रवाई को लेकर रोष प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी इस तरह की कार्रवाई के पीड़ितों को कानूनी सहित हर संभव मदद मुहैया करेगी।

बैठक में सभी राजनीतिक कैदियों की फौरन रिहाई की मांग भी दोहराई गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर