लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने कोविड-19 के मद्देनजर कमजोर समूहों, अनाथ हुए बच्चों के लिए सुविधाएं मजबूत करने को कहा

By भाषा | Updated: May 21, 2021 16:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मानव तस्करी को रोकने के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान कमजोर समूहों खासकर अनाथ हुए बच्चों के लिए सुविधाओं को मजबूत करने को कहा है।

एक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि केंद्र ने कहा है कि वह महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों के खिलाफ अपराध की रोकथाम और निवारण को उच्च प्राथमिकता दे रहा है और मानव तस्करी रोकने के लिए संस्थानिक तंत्र को चाक-चौबंद बना रहा है।

बयान में कहा गया, ‘‘कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण पड़ने वाले असर को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को कमजोर समूहों खासकर कोविड-19 के कारण अपने अभिभावकों को खोने वाले बच्चों पर ध्यान देने को कहा है।’’

केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को ऐसे समूहों खासकर बेसहारा बच्चों, चिकित्सा और सुरक्षा की मदद वाले वरिष्ठ नागरिकों तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के सदस्यों के लिए मौजूदा सुविधाओं की तत्काल समीक्षा करने को कहा गया है।

बयान के मुताबिक राज्यों से जिलों में थानों में महिला हेल्प डेस्क और मानव तस्करी रोधी इकाइयों का प्रभावी तरीके से संचालन भी करने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा