लाइव न्यूज़ :

लक्षद्वीप आने वालों के लिए कोच्चि में सात दिन पृथकवास में रखने के नियम को बहाल करे केंद्र : सांसद

By भाषा | Updated: January 19, 2021 22:39 IST

Open in App

कोच्चि, 19 जनवरी लक्षद्वीप में कोविड-19 के बढ़ते खतरों के प्रति चिंता जताते हुए केंद्र शासित प्रदेश के लोकसभा सदस्य पीपी मोहम्मद फैजल ने केंद्र से मांग की है कि वह द्वीप पर आने वाले लोगों के लिए कोच्चि में सात दिन तक पृथकवास में रखने के नियम को दोबारा लागू करे।

फैजल ने कहा, ‘‘ मेरी प्रशासन से मांग है कि वह संशोधित मानक परिचालन (एसओपी) पर फिर से विचार करे जिसमें कोच्चि से द्वीप पर आने वाले लोगों के लिए अनिवार्य पृथकवास की शर्त हटा दी गई है।’’

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि लक्षद्वीप में कोविड-19 से बचाव का टीकाकरण पूरा होने तक कोच्चि में पृथकवास में रखने के पुराने सख्त नियम को दोबारा लागू करने की जरूरत है।

लोकसभ सदस्य ने कहा कि द्वीप पर पार्टी से परे सभी लोग प्रशासन द्वारा लागू किए जा रहे संशोधित एसओपी का विरोध कर रहे हैं।

फैजल ने कहा, ‘‘मैं मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखूंगा।’’

उल्लेखनीय है कि पिछले साल शुरू हुई कोविड-19 महामारी से लक्षद्वीप बचा हुआ है और सोमवार तक संक्रमण का एक भी मामला लक्षद्वीप में नहीं आया था। लक्षद्वीप में 14 मामले आए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक मामले की पुष्टि होने के बाद उसके संपर्क में 13 लोगों की जांच की गई और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस