लाइव न्यूज़ :

केंद्र अगले तीन दिन में राज्यों को कोविड-19 टीके की 96,490 खुराक उपलब्ध कराएगा

By भाषा | Updated: June 14, 2021 20:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि वर्तमान में राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 1.40 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध हैं और इन्हें अगले तीन दिन में टीके की 96,490 से अधिक खुराक मुहैया करायी जाएंगी।

मंत्रालय के मुताबिक, भारत सरकार और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 26.68 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध करायी जा चुकी हैं। इनमें से खराब हुई खुराकों समेत कुल 25,27,66,396 खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने कहा, '' राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 1,40,70,224 खुराकें उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है। इसके अलावा, इन्हें टीके की 96,490 से अधिक खुराक भेजी गई हैं जोकि अगले तीन दिनों में प्राप्त हो जाएंगी।''

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र सरकार राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को निशुल्क टीका उपलब्ध करा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे