लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक को अगस्त के लिए कोविड-19 रोधी टीकों की एक करोड़ खुराक देगा केंद्र : बोम्मई

By भाषा | Updated: July 31, 2021 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई कर्नाटक के नव नियुक्त मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि केंद्र कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राज्य को टीकों की मासिक आपूर्ति बढ़ाने पर राजी हो गया है। अब अगस्त महीने के लिए राज्य को एक करोड़ खुराक मिलेंगी।

उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात के बाद कहा, ‘‘मैंने राज्य को और कोविड टीकों की आपूर्ति के लिए कहा था। उन्होंने (मंडाविया) हरसंभव तरीके से मदद का वादा किया।’’

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें सूचित किया कि 1.5 करोड़ खुराक देना थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन वह अगस्त के लिए दक्षिणी राज्य को एक करोड़ खुराक देने की कोशिश करेंगे और बाद के महीनों में आपूर्ति बढ़ायी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि राज्य को एक करोड़ टीकों की खुराक मिलेगी ताकि हमारे राज्य में हर दिन तीन-चार लाख टीकों की खुराक दी जा सकें।’’

बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक को 800 करोड़ रुपये की निधि आवंटित की गयी है। उन्होंने कहा, ‘‘इसमें अभी तक करीब 15 प्रतिशत निधि जारी कर दी गयी है। केंद्रीय मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए आने वाले दिनों में और निधि जारी करने का वादा किया है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मंडाविया को राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति से अवगत कराया खासतौर से केरल की सीमा से लगते जिलों की स्थिति के बारे में। उन्होंने कहा कि जांच और टीकाकरण बढ़ाने के लिए जिलाधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं।

बोम्मई ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें बताया कि केरल के सीमावर्ती जिलों में संक्रमण के बढ़ते मामलों के संबंध में एक केंद्रीय दिशा निर्देश जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह बेंगलुरु लौटने पर सीमावर्ती जिलों में कोविड स्थिति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह राज्य में बाढ़ की स्थिति की भी समीक्षा करेंगे।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिलों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने को लेकर चिंता है। सरकार ट्रेन के यात्रियों और सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले लोगों की जांच बढ़ाएगी।

मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली दौरे के दूसरे दिन बोम्मई ने संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की। वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट भी गए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के यहां सदैव अटल स्मारक पर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा