लाइव न्यूज़ :

राज्यों को अगले 15 दिनों में 192 लाख कोविड-19 रोधी टीके निशुल्क देगा केंद्र : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: May 14, 2021 16:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 16 मई से 31 मई तक कोविड-19 रोधी टीकों कोविशील्ड और कोवैक्सीन की कुल 191.99 लाख खुराक निशुल्क दी जाएगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि टीकों के आवंटन के बारे में पहले ही बता दिया जाएगा। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि आवंटित टीकों का तार्किक और उचित इस्तेमाल किया जाए तथा टीके की बर्बादी कम से कम हो।

टीकों की 191.99 लाख खुराकों में 162.5 लाख कोविशील्ड टीके और 29.49 लाख कोवैक्सीन टीके शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत सरकार द्वारा 15 दिनों के लिए निशुल्क दिए जाने वाले टीकों के बारे में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वे 45 साल और उससे अधिक आयु वर्ग के लिए इन निशुल्क टीकों के उचित इस्तेमाल की योजनाएं बना सकें।’’

केंद्र ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को एक मई से 15 मई तक 1.7 करोड़ से अधिक टीके निशुल्क उपलब्ध कराए थे।

मंत्रालय ने बताया कि राज्यों को मई में 4.39 करोड़ से अधिक टीके सीधे खरीदने के लिए उपलब्ध कराए।

शुक्रवार को सुबह सात बजे तक मिली रिपोर्ट के अनुसार, देश में करीब 18 करोड़ लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए जा चुके हैं।

भारत में 114 दिनों में 17 करोड़ लोगों को टीके लगाए गए। अमेरिका को यह लक्ष्य हासिल करने में 115 और चीन को 119 दिन लगे।

मंत्रालय ने बताया कि केंद्र द्वारा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को टीकों का आवंटन आगामी पखवाड़े के दौरान खपत और दूसरा टीका लगवाने वालों की संख्या के आधार पर किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos