लाइव न्यूज़ :

तेल की बढ़ी कीमतों से जुटाए गए चार लाख करोड़ रुपये राज्यों में बांटे केंद्र : ममता

By भाषा | Updated: November 9, 2021 16:32 IST

Open in App

कोलकाता, नौ नवंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि केंद्र ने हाल के दिनों में ईंधन की कीमतों में वृद्धि से चार लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं और उन्होंने इस धन को राज्यों के बीच समान रूप से वितरित करने की मांग की।

बनर्जी ने विधानसभा सत्र के दौरान आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती की है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल को बढ़े हुए दामों पर बेचने से कर के जरिए करीब चार लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं। अब, वे (भाजपा) चाहते हैं कि राज्य वैट कम करें। राज्यों को उनका पैसा कहां से मिलेगा?’’

पश्चिम बंगाल विधानसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा, ‘‘केंद्र को उन चार लाख करोड़ रुपये को राज्यों के बीच समान रूप से वितरित करना चाहिए।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य वित्तीय बाधाओं के बावजूद कई ‘सब्सिडी’ प्रदान कर रहा है। मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जब भी चुनाव नजदीक होते हैं, वे (केंद्र) कीमतें कम कर देते हैं। यह (चुनाव) खत्म हो जाने के बाद, वे इसे फिर से बढ़ाते हैं। तेल की कीमतों पर हमें भाषण देने वालों को पहले जवाब देना चाहिए कि राज्य सरकार को इसका पैसा कहां से मिलेगा। केंद्र सरकार हमें हमारा बकाया पैसा नहीं देती है।’’

भाजपा ने कहा है कि अगर तेल पर वैट कम नहीं किया गया तो वह ‘‘आंदोलन’’ शुरू करेगी। बनर्जी ने केंद्र सरकार पर राज्यों के बीच टीकों के वितरण के दौरान बंगाल के साथ ‘सौतेला’ व्यवहार करने का भी आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों को दिए गए टीकों की तुलना में हमें जो टीके दिए गए, उनकी संख्या बहुत कम है। हमने सुनिश्चित किया है कि टीके की एक भी खुराक बर्बाद न हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन