लाइव न्यूज़ :

पुरी में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा बनाएगा केन्द्र : सिंधिया

By भाषा | Updated: November 22, 2021 22:59 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 22 नवंबर केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को बताया कि केन्द्र की योजना पुरी में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा बनाने, झारसुगुड़ा हवाई अड्डे के दूसरे चरण का विस्तार करने और ओडिशा में दो अन्य छोटे हवाई अड्डों का संचालन शुरू करने की है।

ओडिशा के झारसुगुड़ा में वीर सुरेन्द्र साई हवाई अड्डे पर ‘उड़ान उत्सव’ के दौरान सिंधिया ने उक्त बात कही।

मंत्री ने कहा, ‘‘राज्य सरकार से जवाब मिलते ही पुरी में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का निर्माण और झारसुगुड़ा में वीर सुरेन्द्र साई हवाई अड्डे के दूसरे चरण का विस्तार कार्य शुरू हो जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम लोगों के लिए ‘‘भारतीय हवाई क्षेत्र का लोकतांत्रीकरण किया है’’, जो कभी सिर्फ अमीरों के लिए होता था। सिंधिया ने कहा कि आम लोगों को भी अब हवाई यात्रा करने का अवसर मिल रहा है।

सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 22 नवंबर, 2018 को झारसुगुड़ा हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था और उसका विकास सहकारी संघवाद का उदाहरण है और यह उड़ान योजना की सफलता की कहानी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू