लाइव न्यूज़ :

बहुसंख्यकवादी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र इसाइयों को निशाना बना रहा है : कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 28, 2021 16:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर कांग्रेस ने मंगलवार को मिशनरीज ऑफ चैरिटी के एफसीआरए पंजीकरण को नवीनीकृत करने से इनकार करने पर मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया और आरोप लगाया कि वह अपने बहुसंख्यकवादी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए इसाइयों को निशाना बना रही है।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर कहा, “मदर टेरेसा और उनकी मिशनरीज ऑफ चैरिटी अल्पसंख्यकों के खिलाफ मोदी सरकार के दोषपूर्ण, प्रतिशोधी और नफरत से प्रेरित एजेंडे की नयी शिकार हैं।”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि वर्ष 2021 समाप्त होने के साथ, यह स्पष्ट है कि मोदी सरकार ने "अपने बहुसंख्यकवादी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए एक और लक्ष्य - ईसाई - पा लिया है।”

चिदंबरम ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से कहा कि वह “अपने शेरलॉक होम्स सरीखे कौशल का उपयोग सांप्रदायिक हिंसा और आतंकवादी गतिविधियों को कुचलने के लिए करे न कि ईसाई दान-पुण्य और मानवीय कार्यों को दबाने के लिए।”

उन्होंने कहा, ““ पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी में भविष्य के विदेशी योगदान को नकारने से ज्यादा चौंकाने वाला कुछ नहीं हो सकता। यह मदर टेरेसा की स्मृति का सबसे बड़ा अपमान है, जिन्होंने भारत के 'गरीबों और दुखियों' की देखभाल के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।”

सुरजेवाला ने भाजपा पर ‘‘सांप्रदायिकता का फर्जीवाड़ा” फैलाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, “हरिद्वार से कोलकाता - भाजपा और उसके नफरत फैलाने वाले साम्प्रदायिकता के नकली दलदल बना रहे हैं। यह भारत के संविधानवाद का अपमान है।’’

कांग्रेस का यह बयान तब आया जब गृह मंत्रालय ने कहा कि उसने पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करने के लिए मिशनरीज ऑफ चैरिटी के एफसीआरए पंजीकरण को नवीनीकृत करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि कुछ प्रतिकूल जानकारियां प्राप्त हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन