लाइव न्यूज़ :

केंद्र को किसानों को एमएसपी बताना चाहिए, फसल की ख्ररीद प्रभावित नहीं होगी : नीतीश

By भाषा | Updated: November 30, 2020 16:55 IST

Open in App

पटना, 30 नवंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नये कृषि कानूनों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रणाली का जिक्र नहीं होने और इससे उपज की खरीद पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका के मद्देनजर जारी प्रदर्शन पर सोमवार को कहा कि केंद्र से उनकी (किसानों)बातचीत हो जाएगी तो सही मायने में किसानों को यह जानकारी मिल जाएगी कि किसी भी फसल की खरीद में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने वाली है।

उन्होंने कहा कि फसल की खरीद होगी और जो दाम केंद्र द्वारा निर्धारित किया जाता वह उनको मिलेगा।

पटना शहर के खगौल में 12.27 किलोमीटर लंबा दीघा-एम्स एलिवेटेड पथ का लोकार्पण करते हुए पत्रकारों द्वारा किसानों के आंदोलन को लेकर पूछे गए एक प्रश्न पर नीतीश ने कहा, ''अभी जो बात चल रही है... जो कहा जा रहा, केंद्र सरकार किसानों से बातचीत करना चाहती है और वह बताएगी कि उपज खरीद में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आने वाली है। आप जानते हैं कि बिहार में हमलोगों ने 2006 में ही पुरानी व्यवस्था खत्म कर दी है। वर्ष 2006 के बाद उपज की खरीद हम पैक्स के माध्यम से कर रहे हैं। पहले तो यहां फसल की खरीद ही नहीं होती थी लेकिन हम यह कर रहे हैं।’’

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री रहे नीतीश ने कहा, ''देश भर में इसके बारे में जो किया गया है,जरूरत इस बात की है कि लोगों के बीच बताया जाए, केंद्र सरकार चाहती है कि किसानों के साथ बातचीत हो। बातचीत हो जाएगी तो सही मायने में किसानों को यह जानकारी मिल जाएगी कि किसी भी फसल की खरीद में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने वाली है। खरीद होगी और जो दाम केंद्र द्वारा निर्धारित किया जाता वह उनको मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!