लाइव न्यूज़ :

किसानों के मुद्दों पर जल्द फैसला ले केन्द्र : गोपाल राय

By भाषा | Updated: December 7, 2020 15:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को केंद्र सरकार से किसानों के मुद्दों पर ध्यान देने के लिए जल्द फैसला लेने की अपील की।

राय ने केंद्र सरकार द्वारा सोमवार को बुलाई गयी भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि अगर किसानों की आय बढ़ानी है तो न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लागू करना होगा।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछले 11 दिन से किसान सर्दी में ठिठुर रहे हैं। अगर किसानों की आय बढ़ानी है तो स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों के अनुसार एमएसपी को लागू करना होगा।’’

राय ने कहा, ‘‘किसान कुछ मांग कर रहे हैं और केंद्र सरकार को उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए और किसानों के मुद्दे पर ध्यान देने के लिए जल्द फैसला करना चाहिए।’’

हजारों किसान नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें अधिकतर पंजाब और हरियाणा से हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के भी किसान प्रदर्शन में शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू