लाइव न्यूज़ :

रोजाना ईंधन के दाम बढ़ाकर नागरिकों को प्रताड़ित करना बंद करे केंद्र : कांग्रेस नेता सतीशन

By भाषा | Updated: July 5, 2021 13:39 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, पांच जुलाई सोमवार को पेट्रोल के दाम में 35 पैसे प्रतिलीटर की बढ़ोतरी समेत ईंधन के रोजाना बढ़ रहे दामों के बीच केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने केंद्र से कहा कि इस तरीके से वह नागरिकों को “प्रताड़ित” न करे।

उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में गिरावट का फायदा केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पर लगातार अतिरिक्त उत्पाद शुल्क बढ़ाए जाने से लोगों को नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने एक मलयालम समाचार चैनल पर कहा, “केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में लगातार बढ़ोतरी के कारण कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में गिरावट का फायदा यहां उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा है।”

सतीशन ने कहा, “केंद्र सरकार को लोगों को इस तरह प्रताड़ित करना बंद करना चाहिए।” कांग्रेस नेता ने केरल सरकार से ईंधन सब्सिडी देकर नागरिकों की मदद करने का भी अनुरोध किया।

पेट्रोल के दाम में 35 पैसे की बढ़ोतरी के बाद प्रदेश में पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 100 रुपये के आंकड़े को पार कर गए हैं।

उन्होंने कहा कि उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी के आधार पर राज्य सरकारों द्वारा ईंधन पर लगाया जाने वाला कर भी बढ़ जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए