लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा देकर उसका ‘गौरव एवं सम्मान’ बहाल करे केंद्र: कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 28, 2021 19:52 IST

Open in App

श्रीनगर, 28 नवंबर जम्मू कश्मीर कांग्रेस ने केंद्र शासित प्रदेश को राज्य का दर्जा प्रदान कर और लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार बहाल कर इसके ‘‘गौरव और सम्मान’’ को बहाल करने की रविवार को केंद्र से मांग की।

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के खानसाहेब इलाके के वाचू में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) अध्यक्ष जी. ए. मीर ने यह भी कहा कि कांग्रेस एकमात्र एकीकृत ताकत है जो भाजपा की राजनीतिक फायदा उठाने के मकसद से क्षेत्र या धर्म के आधार पर ‘‘लोगों को बांटने की चाल’’ को परास्त करने में सक्षम है।

कार्यकर्ता सम्मेलन, कांग्रेस की जन जागरण अभियान का हिस्सा था जो केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के प्रति केंद्र की ‘‘गलत नीतियों’’ को उजागर करने के लिए पार्टी की एक पहल है।

मीर ने आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर के लोग "हर हिसाब से सबसे खराब स्थिति" का सामना कर रहे हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव कराने और संसद में केंद्र द्वारा किए गए वादे के अनुसार जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने में ‘‘देरी’’ पर सवाल उठाया।

उन्होंने केंद्र से ‘‘राजनीतिक लाभ हासिल करने के उद्देश्य से यू-टर्न लेने और दुस्साहस (में शामिल होने) के बजाय अपने वादे को पूरा करने के लिए कहा।’’ उन्होंने साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता संभालने के बाद से ‘‘राजनीतिक लाभ हासिल करने के उद्देश्य से यू-टर्न लेने और दुस्साहस में लिप्त रही है।’’

मीर ने कहा, ‘‘हालांकि, लोग समझ गए हैं कि भाजपा द्वारा उनका शोषण और चुनावी लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने इसे (भाजपा के षड्यंत्रों को) परास्त करने का फैसला किया है।’’

जेकेपीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के प्रयासों को विफल किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी कश्मीर और जम्मू दोनों जगहों पर लोगों की शिकायतों के प्रति भाजपा सरकार के अन्याय, भेदभाव और पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपनी समस्याओं और बेरोजगारी, विकास, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और अन्य से संबंधित मुद्दों को सुनिश्चित करने के प्रयास में कांग्रेस पार्टी का समर्थन करें।

जेकेपीसीसी अध्यक्ष ने जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ "भाजपा सरकार के व्यवहार के तरीके" पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि वे ‘‘बिगड़ती सुरक्षा स्थिति, विकास की कमी, बढ़ती बेरोजगारी और अन्य कई मुद्दों पर हताश महसूस कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभोपाल-इंदौर मेट्रो रेल परियोजनाः संचालन और रखरखाव के लिए 90 67 करोड़ रुपये, अपर नर्मदा, राघवपुर और बसानिया परियोजनाओं के लिए 1,782 करोड़ रुपये

क्रिकेटIPL Auction 2026: सभी 10 टीमों के सोल्ड, अनसोल्ड और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें

क्रिकेटIPL Auction 2026: 20 करोड़ रुपये से अधिक की फीस पाने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल

क्रिकेटIPL Auction 2026: विराट कोहली के साथ जुगलबंदी करेंगे वेंकटेश अय्यर, 7 करोड़ में बिके, रोहित शर्मा के साथ पारी शुरू करेंगे क्विंटन डी कॉक

क्रिकेटIPL 2026 Auction: नीलामी में 25.2 करोड़ रुपये में बिकने के बावजूद कैमरन ग्रीन को मिलेंगे ₹18 करोड़, जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतNational Herald money laundering case: सोनिया और राहुल गांधी को राहत, अदालत ने संज्ञान लेने से किया इनकार

भारतSIR in West Bengal: चुनाव आयोग ने जारी की SIR ड्राफ्ट लिस्ट, 58 लाख से ज्यादा नाम कटे, जानें वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने का तरीका

भारतENG VS AUS Ashes 2025-26: तीसरे मैच में स्टीव स्मिथ कप्तान नहीं, कमिंस संभालेंगे कमान, सीरीज में 2-0 से आगे ऑस्ट्रेलिया, देखिए प्लेइंग इलेवन

भारतजम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बिजली सकंट, भयंकर ठंड के बीच बिजली की कटौती से लोगों को हो रही परेशानी

भारतदिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर कोहरे की वजह से भीषण हादसा, बसों और कारों में लगी आग; 4 की मौत