लाइव न्यूज़ :

केंद्र को पेट्रोल, डीजल की कीमतें कम करने के लिए उपकर हटाना चाहिए: केरल वित्त मंत्री

By भाषा | Updated: October 13, 2021 19:01 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 13 अक्टूबर केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने बुधवार को कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के तहत शामिल करने से ईंधन की कीमतों को कम करने में मदद नहीं मिलेगी और कीमतें तभी नीचे आएंगी जब केंद्र पेट्रोल और डीजल पर उपकर को हटा देगा।

इस दावे को नकारने के लिए कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी में लाने से ईंधन की कीमतों में कमी आएगी, मंत्री ने गैस की बढ़ती कीमतों का हवाला दिया, जो पहले से ही जीएसटी के तहत है।

आज राज्य विधानसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक तिरुवनचूर राधाकृष्णन द्वारा लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए, बालगोपाल ने 2014 में केंद्र सरकार के उस फैसले को दोषी ठहराया जिसने तेल कंपनियों को पेट्रोल और डीजल की कीमत निर्धारित करने की अनुमति दी।

उनकी टिप्पणी पेट्रोल और डीजल की कीमतों के सर्वकालिक उच्च स्तर को छूने की पृष्ठभूमि में आयी है।

बालगोपाल ने कहा कि 2016 में जब एलडीएफ सरकार सत्ता में आयी तो पेट्रोल और डीजल पर बिक्री कर क्रमश: 31.80 फीसदी और 24.52 फीसदी था।

मंत्री ने कहा कि 2018 में, सरकार ने उन पर उस कर को घटाकर क्रमशः 30.8 प्रतिशत और 22.76 प्रतिशत कर दिया। तब से, करों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ईंधन पर उपकर बढ़ा दिया है, जो उनकी कीमतों में वृद्धि का कारण है। मंत्री ने कहा कि अगर केंद्र उपकर को हटाने का फैसला करता है तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम की जा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए केंद्र के उपकर में क्रमशः 247.41 प्रतिशत और 792 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘उपकर से आय राज्य सरकार के साथ साझा नहीं की जाती है। इसलिए, यदि केंद्र ईंधन की कीमतों में वृद्धि के बोझ को कम करने में मदद करना चाहता है, तो उसे अतिरिक्त उपकर से होने वाले राजस्व को छोड़ देना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि 2017 में गैस की कीमत 524 रुपये थी और अब यह 910 रुपये हो गई है।

बालगोपाल ने कहा कि यह तर्क सही नहीं है कि ईंधन को जीएसटी के तहत शामिल करने से इसकी कीमत कम हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर