लाइव न्यूज़ :

केंद्र को टीकाकरण के रोजाना जिलावार आंकड़े जारी करने चाहिए: कांग्रेस

By भाषा | Updated: May 23, 2021 15:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मई कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि देश में टीकों की कमी है और केंद्र सरकार को टीकाकरण के जिलावार आंकड़े जारी करने चाहिए क्योंकि राज्यवार आंकड़ों में कई तथ्य छिप जाते हैं।

इसी विषय पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘अहंकारी’ हैं।

उन्होंने हिंदी में ट्वीट में किया, ‘‘एक तो महामारी, उस पर प्रधान अहंकारी!’’

गांधी ने अपने इस ट्वीट के साथ एक खबर का हवाला दिया है जिसमें कोविशील्ड की निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के एक शीर्ष अधिकारी ने आरोप लगाया है कि सरकार ने टीकों के उपलब्ध भंडार और डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देश को ध्यान में रखे बिना कई आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि दिल्ली में टीकों की कमी की वजह से 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण रोक दिये जाने के बाद अब ऐसी ही खबर तेलंगाना से आई है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को टीकाकरण के बारे में रोजाना जिलावार आंकड़े देने चाहिए। पूरे राज्य के आंकड़े में कई चिंताजनक तथ्य छिप जाते हैं।’’

चिदंबरम ने कहा, ‘‘क्या ‘कोई कमी नहीं होने की’ हर्षवर्धन की दलील दिल्ली और तेलंगाना में सामने आते तथ्यों का जवाब दे देगी।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेलंगाना के 33 जिलों में से 29 में कोई टीका नहीं लगा है क्योंकि टीकों की कमी है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘रोजाना टीकाकरण की संख्या कम होने की वजह टीकों की कमी है।’’

चिदंबरम ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से आग्रह किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलकर इस मुद्दे का हल निकालें।

उन्होंने कहा कि केंद्र कहता है कि राज्यों के पास टीकों की 1.6 करोड़ खुराक उपलब्ध हैं, लेकिन कर्नाटक और दिल्ली समेत अनेक राज्यों ने टीकों की कमी की वजह से 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों को टीके लगाना बंद कर दिया है।

कांग्रेस सरकार की टीकाकरण नीति की लगातार आलोचना कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह