लाइव न्यूज़ :

केन्द्र आमजन को राहत देने के लिये ईंधन पर लगे विभिन्न उत्पाद शुल्क कम करे : गहलोत

By भाषा | Updated: September 29, 2021 17:50 IST

Open in App

जयपुर, 29 सितंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को केन्द्र सरकार से आमलोगो को राहत देने के लिये ईंधन पर लगे विभिन्न प्रकार के उत्पाद शुल्क कम करने के लिये तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमते इस तरह लगातार बढ़ती रही तो आम आदमी की कमर टूटना तय है।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘यूपीए-2 के कार्यकाल में क्रूड ऑयल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के बावजूद पेट्रोल/डीजल के दाम नियन्त्रण में थे। अब क्रूड ऑयल की दर लगातार बढ़कर कुछ ही दिनों में 80 डालर प्रति बैरल होने वाला है।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘ये ऐसे ही बढ़ता रहा तो आम आदमी की कमर टूटना तय है। भारत सरकार को तत्काल कदम उठाकर विभिन्न एक्साइज ड्यूटी कम करके आम आदमी को राहत देनी चाहिये। ’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘पेट्रोल, डीजल पर भारत सरकार ने विभिन्न प्रकार की एक्साइज ड्यूटी लगा रखी है, जिसमें राज्यों को शेयर भी नहीं मिलता है।’’

उन्होंने आगे कहा कि ‘‘आज राजस्थान में एक लीटर डीजल की कीमत 98.80 रूपये है, जिसमें भारत सरकार 31.80 रुपये ले रही है। राज्य का वैट मात्र 21.78 रूपये है।’’

गहलोत ने कहा कि कोविड-19 के बाद राज्यों की खराब वित्तीय स्थिति को देखते हुए भारत सरकार को अतिरिक्त उत्पाद शुल्क, विशेष उत्पाद ड्यूटी, कृषि सेस को घटाकर आम आदमी को राहत देनी चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए