लाइव न्यूज़ :

केंद्र को मेकेदातु बांध बनाने के कर्नाटक के प्रयास का समर्थन नहीं करना चाहिए: अन्नाद्रमुक

By भाषा | Updated: July 26, 2021 21:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली/ चेन्नई, 26 जुलाई अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के शीर्ष नेताओं ओ पनीरसेल्वम और के पलानीस्वामी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि केंद्र को मेकेदातु बांध बनाने के कर्नाटक के प्रयास का समर्थन नहीं करना चाहिए और गोदावरी-कावेरी लिंक परियोजना में तेजी लानी चाहिए।

राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अन्नाद्रमुक के समन्वयक पलानीस्वामी ने कहा कि बैठक के दौरान पार्टी ने अनुरोध किया कि केंद्र सरकार को मेकेदातु बांध बनाने के कर्नाटक के प्रयास का समर्थन नहीं करना चाहिए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि लगभग 16 जिले कावेरी नदी पर पीने के पानी की जरूरतों के लिए निर्भर हैं और इस पहलू पर प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित किया गया।

पलानीस्वामी ने कहा कि गोदावरी-कावेरी लिंक परियोजना के शीघ्र कार्यान्वयन का आग्रह किया गया था क्योंकि तमिलनाडु पानी की कमी वाला राज्य है और इस पहल से इसकी पानी की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से उन ‘‘श्रीलंकाई नौसेना कर्मियों’’ द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों के निरंतर उत्पीड़न को रोकने के लिए कार्रवाई करने का भी आग्रह किया गया, जो उनके मछली पकड़ने के जाल को छीन लेते हैं, नौकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और उन्हें गिरफ्तार करते हैं।

शीर्ष नेतृत्व को लेकर कार्यकर्ताओं के असंतोष के दावों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में कोई असंतोष नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘कोई कार्यकर्ता असंतुष्ट नहीं है। अन्नाद्रमुक एक अनुशासित पार्टी है।’’

यह पहली बार है जब अन्नाद्रमुक के दो शीर्ष नेताओं ने दिल्ली का दौरा किया है और तमिलनाडु में सत्ता गंवाने के बाद प्रधानमंत्री से मुलाकात की है।

चेन्नई में पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कर्नाटक को मेकेदातु बांध की पहल पर आगे बढ़ने से रोकने के लिए मोदी को एक ज्ञापन सौंपा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए