लाइव न्यूज़ :

किसानों के लिए लाभकारी एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाए केंद्र: किसान मोर्चा

By भाषा | Updated: June 8, 2021 23:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून संयुक्त किसान मोर्चा ने मंगलवार को केंद्र सरकार से सभी किसानों के लिए लाभकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाला कानून तत्काल लागू करने की मांग की।

मोर्चा ने एक बयान में कहा कि ईंधन एवं अन्य चीजों की कीमत में इजाफा होने के कारण किसान अपनी फसल की लागत तक नहीं निकाल पा रहा है।

उन्होंने कहा, '' पंजाब में मक्का किसानों को 700 से 800 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है जबकि इसका एमएसपी 1850 रुपये प्रति क्विंटल है। संयुक्त किसान मोर्चा सभी फसलों के लिए लाभकारी एमएसपी की गांरटी वाला कानून तत्काल लागू करने की मांग करता है।''

वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन का समर्थन करने वाले पंजाबी गायक जैजीबी का ट्विटर एकाउंट बंद किए जाने की भी आलोचना की। साथ ही सरकार पर आंदोलन को कमजोर करने और इसका समर्थन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का भी आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र