लाइव न्यूज़ :

केंद्र कोविड की पिछली लहरों में हुई गलतियों से सीख ले, यात्रा प्रतिबंध लगाए: बघेल

By भाषा | Updated: November 28, 2021 22:46 IST

Open in App

रायपुर, 28 नवंबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार को कोविड-19 महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान की गई ‘गलतियों’ से सबक लेना चाहिए और वायरस के नए स्वरूप से प्रभावित देशों से यात्रा पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

वह महाराष्ट्र के पुणे से छत्तीसगढ़ लौटने पर यहां स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बात कर रहे थे, जहां उन्हें ‘महात्मा फुले समता पुरस्कार’ से एक कार्यक्रम में दिन में सम्मानित किया गया।

कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से प्रभावित देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ पहली लहर के दौरान अगर प्रतिबंध लगाया जाता तो देश को बड़ा नुकसान नहीं झेलना पड़ता। उस समय ‘नमस्ते ट्रंप’ चल रहा था और भाजपा मध्य प्रदेश में सरकार गिराने में व्यस्त थी। इस वजह से पूरे देश को खामियाजा भुगतना पड़ा।’’

गौरतलब है कि पिछले साल फरवरी में अहमदाबाद में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रोड शो में हिस्सा लिया था और बाद में एक सभा को संबोधित किया था। बघेल इसी कार्यक्रम का जिक्र कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन