लाइव न्यूज़ :

केंद्र नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क और संचार व्यवस्था को सुधारे : आंध्र प्रदेश सरकार

By भाषा | Updated: September 26, 2021 20:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 सितंबर आंध्र प्रदेश में विकास की वजह से नक्सल की समस्या कम होने का दावा करते हुए राज्य की गृहमंत्री मेकाथोती सुचरिता ने रविवार को केंद्र से नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क संपर्क सुधारने,संचार नेटवर्क बढ़ाने एवं अधिक संख्या में एकलव्य स्कूल और डाकघर खोलने की मांग की।

दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 10 नक्सल प्रभावित राज्यों की उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होने आईं सुचरिता ने कहा कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी स्वास्थ्य कारणों से इस बैठक में शामिल नहीं हो सके।

बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में सुचरिता ने कहा, ‘‘ राज्य में माओवादी गतिविधियों से प्रभावित जिलों की संख्या पांच से घटकर दो रह गई है। अब माओवादी दो जिलों-विशाखापत्तनम और पूर्वी गोदावरी- में सीमित हैं।’’

उन्होंने कहा कि राज्य में कई माओवादी, संगठन छोड़ रहे हैं। उनकी संख्या पूर्व के 150 से घटकर 50 रह गई है। सुचरिता ने कहा कि राज्य द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का नतीजा है कि नक्सली गतिविधियां कम हो रही हैं।

आंध्र प्रदेश की गृहमंत्री ने कहा कि नक्सल प्रभावित दूर-दराज के इलाकों तक विकास परियोजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ‘‘ हमने केंद्र सरकार से सड़क संपर्क सुधारने और सड़कों के निर्माण के लिए वन विभाग की मंजूरी जैसी बाधा दूर करने को कहा है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नक्सल प्रभावित इलाकों में एकलव्य स्कूलों की संख्या बढ़ाने, मोबाइल और इंटरनेट सेवा 4जी के साथ बेहतर करने की मांग के साथ-साथ डाकघर स्थापित करने की मांग की है।

मंत्री ने कहा कि राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने और महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए ‘नाडू-नाडू और ‘अम्मा बोडी’ योजना सफलतापूर्व ग्राम स्तर की समितियों द्वारा लागू की है।

उन्होंने कहा, ‘‘मूलभूत सुविधाओं में सुधार और विभिन्न योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने के अच्छे नतीजे यहां तक नक्सल प्रभावित इलाकों से भी आ रहे हैं।” मंत्री ने कहा कि योजनाएं आर्थिक स्थिरता लाने और गरीबी कम करने में मदद कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह