लाइव न्यूज़ :

फसलों की पराली जलाने पर आपात बैठक करे केन्द्र : दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मांग की

By भाषा | Updated: November 7, 2021 16:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रविवार को कहा कि फसलों की पराली जलाए जाने की समस्या से निपटने का तरीका खोजने के लिए केन्द्र राष्ट्रीय राजधानी के पड़ोसी राज्यों के साथ तत्काल आपात बैठक करे क्योंकि इससे शहर की वायु गुणवत्ता बहुत खराब हो जाती है।

दिल्ली में रविवार की सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद गंभीर श्रेणी में 437 दर्ज किया गया। शनिवार को यह 449 था।

राय ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटना और दिल्ली में वायु गुणवत्ता के खराब होने में प्रत्यक्ष संबंध है, जैसा कि आंकड़ों से दिखता है।

उन्होंने कहा, ‘‘दीवाली पर पटाखे जलाने का भी कुछ प्रभाव था, लेकिन अब यह कम हो रहा है। लेकिन पराली जलने का प्रभाव दिल्ली में वायु गुणवत्ता को लगातार खराब करता जा रहा है।’’

राय ने कहा कि उन्होंने केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत राज्यों के साथ ‘आपात’ बैठक करने की मांग की है ताकि पराली जलने और राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण की समस्या का समाधान खोजा जा सके।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों में पराली जलाया जाना ही सर्दियों के मौसम में दिल्ली की खराब होती वायु गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार है।

उल्लेखनीय है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह