लाइव न्यूज़ :

एसयूवी-वाजे मामले में सच पता लगाने में केंद्र को मदद करनी चाहिए : राज ठाकरे

By भाषा | Updated: March 21, 2021 16:04 IST

Open in App

मुंबई, 21 मार्च मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने पिछले महीने यहां उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास मिली विस्फोटकों से भरी कार के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए रविवार को केंद्र से हस्तक्षेप करने के लिए कहा।

ठाकरे ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार इस मामले में कई बुनियादी तथ्यों के बारे में बताने में असमर्थ रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘विस्फोटकों का मामला केवल परमबीर सिंह (पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त) और सचिन वाजे (मुंबई पुलिस का निलंबित अधिकारी) का ही नहीं है। पुलिस का विस्फोटकों को रखना या ऐसा करने के लिए कहा जाना छोटी बात नहीं है।’’

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख ने कहा कि केंद्र को मामले में सच का पता लगाने में मदद करनी चाहिए। उन बुनियादी सवालों का जवाब मिलना चाहिए कि विस्फोटकों से भरी कार किसने खड़ी की और किसके निर्देशों पर यह किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मूल मुद्दा भूलना नहीं चाहिए, वरना यह मामला भी ऐसा ही हो जाएगा जैसा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला।’’

ठाकरे ने कहा कि इसकी गुंजाइश न के बराबर है कि वाजे बिना किसी के कहे अंबानी के घर के पास विस्फोटकों से भरा वाहन खड़ा कर दें।

उन्होंने पूछा कि राज्य सरकार ने अभी तक यह स्पष्ट क्यों नहीं किया है कि परमबीर सिंह को क्यों हटाया गया।

उन्होंने पूछा, ‘‘क्या इसके पीछे की वजह यह है कि उनका संबंध वाहन को खड़ा करने में है? और अगर सिंह इसमें शामिल हैं तो राज्य सरकार ने उनका तबादला करने के बजाय उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की? ’’

मनसे नेता ने कहा कि मुकेश अंबानी और उद्धव ठाकरे के बीच बेहद अच्छे संबंध हैं।

ठाकरे ने कार में मिले धमकी भरे पत्र को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘क्या अंबानी से पैसा वसूलना इतना आसान है?’’

उन्होंने गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगे आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उनका इस्तीफा मांगा।

इस बीच देशमुख के खिलाफ आरोपों पर पुणे में एक प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि सरकार के पास सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक आधार नहीं बचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया