लाइव न्यूज़ :

केन्द्र को एमएसपी पर लिखित आश्वासन देना चाहिए: जजपा

By भाषा | Updated: December 1, 2020 19:57 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक दिसम्बर हरियाणा में भाजपा गठबंधन का हिस्सा जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने मंगलवार को सुझाव दिया कि केन्द्र सरकार को प्रदर्शन कर रहे किसानों को लिखित आश्वासन देना चाहिए कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) जारी रहेगा।

जजपा प्रमुख एवं पूर्व सांसद अजय चौटाला की यह टिप्पणी उसी दिन आई है, जब दादरी विधासभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार को ‘‘किसान विरोधी” बताते हुए मंगलवार को उससे समर्थन वापस ले लिया।

इससे एक दिन पहले केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करते हुए सांगवान ने हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। किसान संगठनों का आरोप है कि केंद्र के नए कृषि कानूनों के चलते एमएसपी प्रणाली समाप्त हो जाएगी।

चौटाला ने सिरसा में कहा, ‘‘जब केन्द्रीय कृषि मंत्री (नरेन्द्र सिंह तोमर) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार कह रहे हैं कि एमएसपी जारी रहेगा, तो उस पंक्ति को जोड़ने में (कानून में) क्या आपत्ति है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जबकि केंद्र ने कहा है कि एमएसपी प्रणाली जारी रहेगी तो प्रदर्शनकारी किसान इस बारे में ''लिखित आश्वासन'' चाहते हैं। इस बारे में आश्वासन को शामिल करने के लिए कई लोग कानून में संशोधन का सुझाव दे रहे हैं।’’

चौटाला ने कहा, '' केंद्र ने किसानों को वार्ता के लिए बुलाया है और हम चाहते हैं कि इस बात का जल्द से जल्द कोई समाधान निकले। हमने सरकार में शामिल लोगों से किसानों की समस्याओं का समाधान ढूंढने को कहा है।''

जल्द समाधान की अपील करते हुए उन्होंने कहा, '' किसान परेशान हैं, वे सड़क पर बैठे हैं.... सरकार भी इसे लेकर चिंतित है।''

एक सवाल के जवाब में चौटाला ने कहा कि हरियाणा की अधिकतर फसलें एमएसपी पर खरीदी जाती हैं।

अजय सिंह चौटला के बेटे दुष्यंत चौटला हरियाणा के उप मुख्यमंत्री हैं।

इससे पहले, जजपा ने विपक्षी दलों पर कृषि कानूनों को लेकर किसानों को बरगलाने का आरोप लगाया और दुष्यंत चौटला ने दावा किया था कि अगर एमएसपी को समाप्त करने का प्रयास किया गया तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

इस बीच, निर्दलीय विधायक सांगवान ने कहा, ‘‘मैंने किसान विरोधी इस सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। ये सरकार किसानों के साथ हमदर्दी रखने के बजाए उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछार, आंसू गैस के गोले जैसे सभी उपायों का इस्तेमाल कर रही है। मैं ऐसी सरकार को अपना समर्थन जारी नहीं रख सकता हूं।’’

उल्लेखनीय है कि 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में भाजपा के पास 40 विधायक हैं जबकि उसकी सहयोगी जजपा के 10 विधायक हैं। इसके अलावा, विपक्षी कांग्रेस के 31 सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव