लाइव न्यूज़ :

केंद्र को गरीबों के लिए कोविड-19 टीका निशुल्क देना चाहिए: महाराष्ट्र मंत्री

By भाषा | Updated: January 2, 2021 17:15 IST

Open in App

जालना, दो जनवरी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को कहा कि केंद्र को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि महाराष्ट्र में गरीब लोगों को कोविड-19 टीका निशुल्क मिले।

यह पूछे जाने पर कि यदि केंद्र ऐसा करने में विफल रहता है तो क्या महाराष्ट्र सरकार गरीबों को मुफ्त टीका मुहैया कराएगी, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “हम गरीबों को मझधार में नहीं छोड़ेंगे।”

टोपे ने कहा,‘‘मैंने सुना है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने घोषणा की है कि सरकार स्वास्थ्य कर्मियों और आवश्यक सेवाओं के कर्मियों को कोविड-19 टीका मुफ्त देगी। मैं उनसे अनुरोध करूंगा कि वे महाराष्ट्र में भी गरीब लोगों को टीका मुफ्त दें।”

टोपे अपने गृह जिले जालना में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण के पूर्वाभ्यास की समीक्षा करने के लिए गये थे।

दिन में महाराष्ट्र के जालना समेत चार जिलों में पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया।

इससे पहले दिल्ली में हर्षवर्धन ने कहा कि सबसे अधिक प्राथमिकता वाले लाभार्थियों को टीका लगाने के पहले चरण में मुफ्त टीका उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें एक करोड़ स्वास्थ्य कर्मी और दो करोड़ आवश्यक सेवाओं के कर्मचारी शामिल हैं ।

टोपे ने कहा,‘‘हालांकि केंद्र सरकार ने पिछले साल सितंबर से महाराष्ट्र सरकार को सहायता प्रदान करना बंद कर दिया है, लेकिन हम राज्य में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में कमी नहीं करेंगे। सरकार आर्थिक रूप से मजबूत है।”

जिला सिविल सर्जन अर्चना भोसले ने बताया जालना में शहर के जिला सरकारी अस्पताल में और अंबाड़ के सरकारी अस्पताल और शेलगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे